गम्हरिया
—–
यूथ इंटक की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मंदिर परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी तिवारी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित इंटक नेता एसआरबी छब्बन ने अपने संबोधन में कहा कि बर्तमान परिपेक्ष्य में महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। किन्तु कुछ समाज में अभी भी महिलाएँ प्रताडि़त की जा रही है। इसका एकमात्र कारण है उन महिलाओं द्वारा अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरुक न होना। अतः ऐसे क्षेत्र की महिलाओं को जागरुक करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने की जरुरत है ताकि उनमें जागरुकता उत्पन्न हो। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता बास्को बेसरा, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, बृजमोहन सिंह, मिसर बनसरियार, सविता साव आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं में वार्ड सदस्य अनिता देवी, समाजसेवी आशा चटर्जी, रीता तिवारी, यमुना देवी, ज्योति कालिंदी, सुकांति कालिंदी, मालती चैधरी, शिक्षाविद् तुलसी देवी, शीला देवी, समाजसेवी कलावती नायक, शीला देवी, टूपरो कालिंदी, सुभद्रा देवी, प्रीति देवी आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूथ इंटक नेता एके सिंह, रामाशंकर पांडेय, अनिल राय, डीके मिश्रा, मुरलीधर, अमित कुमार, अनिल कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




