रवि कुमार झा, जमशेदपुर।
शहर मे एक बार फिर अपराधी घटना मे वृद्धि हो गई है। बीते सप्ताह देखा जाए तो एक सप्ताह के अंदर शहर के अंदर हर थाना क्षेत्र ने प्रतिदिन चोरी की घटनाओ हो रही है। अब तो दिन दिहाड़े शहर के सबसे पांस ईलाके मे डकैती की भी घटना को अंजाम दिया जाने लगा है। पिछले सप्ताह बाराद्वारी ईलाके दिन दहाडे ईलाके मे डकैती की घटना होना। अपराधियो के द्वारा फिर तीन दिन के बाद सोनारी थाना क्षेत्र देर शाम को डकैती को घटना को अंजाम देना । फिलहाल पुलिस सिर्फ जल्द अपराधियो की गिरफ्तारी की बात कहती है। जांच मे जुट जाती है।
पिछले सप्ताह दो डकैती सहित लुट की घटना घटी है
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित शहर के पॉश ईलाके बाराद्वारी के आकाश अर्पाटमेंट मे दिन दहाड़े मां बेटी को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये के गहने , चार मोबाईल सहित 4 हजार रुपये नगद डकैती का मामला मे शांत हुआ भी नही था कि उसी दिन दिन को 12 बजे पंजाब नेशनल बैक मे तीन लाख रुपया जमा कराने भोलाटिया ऑटो के कर्मचारी से अज्ञात अपराधियो के द्वारा लुट ली गई थी। उस मामले मे आज तक कोई सफलता हासिल नही हुई है। लेकिन शनिवार ( 05 मार्च) को सोनारी थाना क्षेत्र मे रात के 8 बजे के लगभग आर्दश नगर के फेज-7 मे तपन च़टर्जी के घर मे परिवार के सभी सदस्यो को बंधक बनाकर अपराधियो ने डकैती की घटना को अंजाम दिया।
वही 25 फरवरी को रगदारी नही देने पर कॉग्रेसी बिरुली नामक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन मार्च को साकची थाना क्षेत्र स्थित कीनन स्टेडियम के पास दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद मे एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई।इस दौरान शहर के हर थाने मे चोरी घटनांए होती रही।
आज भी हुई चोरी
मानगो थाना क्षेत्र रोड नम्बर -15 मे कृष्णा चंद चौधरी के घर मे चोरो चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान स्प्रे छिड़कर घर मे लाखो रुपये के गहने सहित एक बाईक को चोर अपने साथ ले गए।
जल्द हो डकैती कांड का उदभेदन- एस एस पी
शहर के डकैती के मामले मे जिला के एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने कहते है कि शहर मे जो डकैती की घटना घटी है उसमे दोनो घटनाओ मे संमानता है। और इस घटना को अंजाम बाहर के अपराधियो के द्वारा दिया गया है। जल्द ही सारे आरोपी गिरफ्तार कर लिये जांएगे । इसके लिए अलग अलग टीम बना दिये गए है। उन्होने कहा कि शहर के अपराध को रोकने के लिए शहर के सारे थानेदारो को कई आदेश भी दिये गए है।
