जमशेदपुर।
मानगो थानान्तर्गत पायल सिनेमा के पीछे रहनेवाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए जिले के एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. शुक्रवार को एसएसपी से मिलने पहुंची युवती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व पड़ोस के रहनेवाले बॉबी नामक युवक के प्रेम में पड़कर अपना सर्वस्व लुटा चुकी लेकिन जब शादी का दबाव बनाया तो शहर से भाग गया. उसने बताया कि उसका प्रेमी पेशे से कार चालक है एवं पड़ोस में ही रहता है. मुहल्लेवालों के विरोध पर वह भड़ककर उनसे लड़ाई तक कर लेता था. लेकिन विगत करीब एक माह से अचानक वह अपने घर से गायब है जबकि फिलवक्त वह दो माह की गर्भ से है. उसने बताया कि शादी की बात करने को लेकर जब उसके परिजनों पर दबाव बनाने पहुंची तो परिवारवालों ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि जब लड़का ही नहीं है तो शादी किससे करोगी. जिसके बाद स्थानीय थाना पहुंचने पर वहां भी शिकायत नहीं सुनी गई. हार कर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची लेकिन क्राईम मिटिंग में होने के कारण यहां भी निराशा ही हाथ लगी. हालांकि युवती को मानगो मंडल का भाजपा का साथ मिलने से न्याय की आस जगी है.
…………………………………………………….
