टाटा संस के चैयरमैन सायरस मिस्त्री भी शामील हुए कार्यक्रम में
जमशेदपुर।
टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 177वीं जयंती में गुरुवार को जैसे पूरी शहर उमड़ पड़ी थी. टाटा स्टील वर्क्स में आयोजित सस्थापक दिवस समारोह में टाटा संस के चेयरमैन सायरस मिस्त्री के अलावा दूसरे अधिकारी ने उपस्थित होकर सस्थापक को श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए. इस दौरान रंगारग झांकियां भी निकाली गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा. बुधवार से जुबिली पार्क में भी लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. यहां आकर्षक लाइटिंग लगाए गए हैं.
टाटा स्टील वर्क्स में कार्यक्रम की शुरूआत हुई. सबसे पहले टाटा स्टील मेडिकल डिविजन ने रैली निकाल सस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद टीआरएफ के एमडी ने श्रद्धांजलि दी और लगातार यह दौर चलता रहा. इस दौरान स्कूली बच्चों का बैंड ग्र्रुप भी साथ ही चल रहा था, जो माहौल को और मनमोहक कर रहा था. कई टाटा ग्रुप सहित कई महत्वपुर्ण लोगो के द्वारा संस्थापक जमशेत जी को श्रद्धांजलि देने के बाद टाटा संस के चेयरमैन सायरस पी मिस्त्री ने फाउंडर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके बाद टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन, चाणक्य चौधरी, डॉ जेजे ईरानी, डेजी ईरानी के अलावा नैट स्टील से आए अधिकारीयो ने भी नौसरवान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की.
बिष्टपुर के पोस्टल पार्क के पास भी दी गई श्रद्धांजलि ,लोगो को किया संबोधित
टाटा स्टील वक्र्स में समारोह के खत्म होने के बाद सभी बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के पास स्थित जमशेदजी नसेरवानजी टाटा की प्रतिमा के पास पहुंचे व उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर सायरस मिस्त्री के अलावा जुस्को के एमडी आशीष माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने समारोह में शामिल होने पर खुशी जतायी व कहा कि संस्थापक की जयंती के मौके पर हम उन्हें व उनके योगदान को याद करते हैं. उन्होंने कहा कि यह जमशेदजी टाटा के आर्दशों का ही परिणाम है कि टाटा स्टील देश के साथ वर्ल्ड मे आगे बढ रहा है। इस मंदी के दौर मे भी टाटा स्टील अपने भरोसा मे खड़ा उतर रहा है।
पोस्टल पार्क के पास आयोजित समारोह के दौरान सड़क पर दोनो ओर काफी भीड़ लगी हुई थी. इस दौरान सोनारी स्थित आर्मी कैम्प के जवानों ने भी झांकी निकाली, इसके अलावा सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान सुरक्षा की व्यापक इंतजाम किये गए थे।इसके अलावे शहर के अलग अलग सस्थाओ के द्वारा भी झांकी निकाली गई।
सस्थापक दिवस में शामिल होने वाले विभाग
टाटा स्टील वक्र्स में आयोजित संस्थापक दिवस के कार्यक्रम में टाटा स्टील की मेडिकल टीम, टीआरएफ, टीआरएल क्रोसाकी, टाटा पिगमेंट्स, टीसीआईएल, टायो रोल्स, टाटा स्पंज, टाटा बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज, टाटा एआईए, टाटा टेलीसर्विसेज, टाटा ब्लूस्कोप, टाटा प्रोजेक्ट्स, जेमिपोल, हिमालया स्टील मिल सर्विसेज, बियरिंग्स डिविजन, ग्र्रुप फायनांस, सेफ्टी, हेल्थ एंड फायर सर्विसेज, आईएसडब्लूपी, टीसीई, टीएसपीडीएल, वोल्टास, मेटल जंक्शन, जमशेदपुर कंटिन्यूअस एनिलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी, एचआरएम डिविजन, टिस्को ग्र्रोथ शॉप, ट्यूब्स डिविजन, जुस्को, कोक सिंटर एंड आयरन, सिटिजंस एडवाइजरी काउंसिल, टाटा पावर, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, शेयर्ड सर्विसेज एंड ऑटोमेशन, स्टील मैन्यूफैक्चरिंग डिविजन के अलावा कॉरपोरेट सर्विसेज, रॉ मेटेरियल डिविजन व आरएंडी एंड एसएस सहित अन्य ने भी सस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की.
