जमशेदपुर ।
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खैरबनी में एक महिला के उसके पति ने लाठी डंडे से पिट -पिट कर हत्या कर देने का मामला सामने मे आया है। वही पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस घटनास्थल से शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
इस सदर्भ में बताया जाता है कि गोविंदपुर के रहनेवाले अनिल कर्मकार शराब के नशे मे आकर अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। छोटी छोटी बातो को लेकर अपनी पत्नी करमी कर्मकार नामक महिला को प्रताड़ित करते रहता था। इसी को लेकर आज दोनों में झगड़ा हुआ । इसके बाद गुस्से मे आकर अनिल कर्मकार ने लाठी -डंडे की पीटकर महिला की हत्या कर दिया है।स्थानिय लोगो की सुचना पर पुलिस ने मृतका का पति को गिरफ्तार कर लिया गया ।
वही महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है।
