जमशेदपुर।
समान अधिकार मंच के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा ने कहा कि मालिकाना हक की लड़ाई झारखण्ड की जनता के साथ मुख्य रूप से जमशेदपुर की जनता लड़ रही है ! झारखण्ड समान अधिकार मंच के लोग हर बस्तियों में जागरण अभियान, नुक्कड़ सभा एवं बैठक करेंगे साथ ही साथ और भी कई कार्यक्रम के निर्णय लिए गए !
श्री मुन्ना शर्मा ने जमशेदपुर पूर्व के विधायक सह झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास को आगाह किया है कि जल्द ही मालिकाना हक की घोषणा करें अन्यथा झारखण्ड स्थापना दिवस के बाद झारखण्ड विधानसभा के घेराव – प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे और एक ऐसा व्यापक आन्दोलन होगा जो झारखण्ड की जनता के लिए एक उदाहरण एवं यहाँ की वर्तमान सरकार के लिए सबक होगी ! इसकी पूर्ण जिम्मेवारी भारतीय जनता पार्टी एवं झारखण्ड के आला नेताओं की होगी !
संजय सिंह ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी की बुनियाद ही 86 बस्ती के मालिकाना हक मुद्दे पर तैयार हुआ इस आवासियों के ढहने पर ही उनकी नींद खुलेगी क्या ?
राजेश कुमार झा ने कहा है कि रघुवर दास जी ने 21 वर्षों तक जमशेदपुर की भोली-भाली जनता को बेवकूफ बनाने और ठगने का काम किया है जो अन्यायपूर्ण एवं दुर्भाग्यपूर्ण है ! भोली-भाली जनता की आंसू झारखण्ड के मुख्यमंत्री पर बहुत भारी पड़ेगा और इस लड़ाई में झारखण्ड समान अधिकार मंच के लोग जनता की मांग को कदम से कदम मिलाकर निरन्तर लड़ते रहेंगे ! ठाकुर लालबाबू सिंह ने कहा कि झारखण्ड की जनता ने श्री रघुवर दास जी को प्यार और सम्मान देना जानती है तो तिरस्कार कर रसातल में भेजने को भी कृत संकल्पित है ! मुख्यमंत्री या तो मालिकाना हक दे या जनता के वादा खिलाफी का अंजाम भुगतने को तैयार रहें !
बैठक में मुख्य रूप से मौजूद थे : – अरविन्द कुमार सिंह, संजय सिंह, उदय यादव, चिंटू सिंह, जसपाल सिंह, अजीत कुमार मिश्रा, मदन कुमार सिंह, मनोज आनंद, लालबाबू सिंह, पवन सिंह, बिंदु सिंह, राजेश झा, चंद्रकांत दूबे, अदि उपस्थित थे !
आपका शुवेक्छु
