जमशेदपुर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने बताया कि झारखंड के अंतर्गत गोडा विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी एवम एन डी ए के उम्मीदवार के विरुद्ध विपक्ष के तरफ से मात्र एक उम्मीदवार दिया जाएगा | इस संबंध में समान विचारधारा के पार्टी नेताओं के साथ जल्द ही पहल कर निर्णय लिया जाएगा फिर एक बार संपूर्ण देश को विपक्षी एकता देखने को मिलेगा | भाजपा के रथ को पूर्ण रूप से रोकने का संदेश देश देखेगी भाजपा ने गरीब विरोधी कार्य ,महंगाई कि सिखरता पार कर दी है जनता इन्हें माफ कतई नहीं करेगी ज्ञात रहे की पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार संजय यादव का उमदा प्रदर्शन रहा इस बार भी विपक्ष स्तर की ओर उनके लिए संभावनाओं को और मजबूत किया जाएगा
