जमशेदपुर।
शहर के पाश ईलाके बारद्वारी मे दिन दहाड़े के डकैती के मामला अभी ठंडा हुआ भी नही था कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र पंजाब नेशनल बैक मे पैसा जमा कराने जा रहे एक व्यक्ति से दिनदहाड़े तीन लाख की अपराधियो के द्वारा छिन लिया जाने की मामला प्रकाश मे आया है। वही इस मामले को लेकर बिस्टुपुर थाना मे मामला दर्ज कराया गय़ा है। वही घटना स्थल जा कर पुलिस पुरे मामले की छानबीन मे जुटी हुई है। ईलाके के सीसीटीवी को देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि सोमवार को दिन के करीब 12 बजे भालोटिया ऑटो प्रोडक्ट लि. के कर्मचारी अजीत कपूर बिष्टुपुर भोल्टास बिल्डिंग स्थित एक्सिस बैंक से तीन लाख रूपये की निकासी कर राम मंदिर के समीप पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे. इसी बीच एक बाईक पर सवार दो अपराधियों ने पैसों से भरा बैग उनकी हाथों से छीन लिया कोई कुछ समझ पाता इससे पूर्व दोनों अपराधी फरार हो गए. कि उक्त परिसर को सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है. हर वक्त इस क्षेत्र के इर्द- गिर्द पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है बावजूद इसके अपराधियों ने घटना को अंजाम देते हुए आसानी से परार हने में सफलता हासिल की.
बिष्टुपुर में इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं, प्रशासन के हाथ अब- तक खालीः
गौरतलब है कि विगत छः माह के भीतर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बैंक से पैसा निकासी के बाद छिनतई की काफी घटनाएं घटित हो चुकी है. लेकिन प्रशासन के हाथ अब- तक खाली के खाली ही हैं. जो कि कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी हैं. हालांकि सोमवार की घटना के बाद बिष्टुपुर थाना प्रभारी जीतेन्द्र कुमार को लाईन हाजिर कर दिया गया है. उनके स्थान पर जीतेन्द्र ठाकुर को बिष्टुपुर थाने की कमान सौंपी गई है.
