
वर्कर्स काॅलेज का छात्र दीपक दो दिनों से लापता
गम्हरिया
—–
गम्हरिया के जगन्नाथपुर निवासी 16वर्षीय छात्र दीपक कुमार पटेल विगत बुधवार से घर से लापता है। इस बावत उसके मामा राजेश पटेल द्वारा गम्हरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वह गम्हरिया में अपने नाना के घर रहता था और वर्कर्स काॅलेज, जमशेदपुर से इन्टरमीडिएट का परीक्षा दे रहा था। बताया गया है कि बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे वह बाजार के लिए घर से निकला। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा है। इस संबंध में मोबाइल संख्या 9973965125 पर सूचना देने का आग्रह किया गया है।



