जमशेदपुर।…
सुंदर नगर थाना क्षेत्र की चांगरा गावं में एक महिला की उसके दो साल के बच्चे की संदिग्ध अवस्था मे जलने से मौत हो गई। वही पूलिस ने इस मामले मे मृतक महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। और फिलहाल उसके पति को हिरासत मे लिया है। बताया जाता है कि मृतक के पति ने दो शादी की थी ।जिसकी मौत हुई थी वह छोटी थी और उससे प्रेम विवाह किया था।
घटना के सर्दभ मे मृतक के पति नंन्दा कर्मकार ने बताया कि उसकी पत्नि दुखनी कर्मकार को मुताबिक़ खाना खाने के कर्म में डिबरी बगल में थी जिससे साडी में आग लग गई और बच्चे समेत पत्नी की मोत हो गई । हमलोगो ने लाख प्रयास किया लेकिन इसमे वे सफल नही हो सका।
मृतक के भाई गंगाधऱ ने कहा कि हमारी बहन और भांजे को किरासन तेल डाल कर ज़िंदा जला दिया गया। उसके बाद दोनों की मोत होगई है । उसने कहा कि मेरे जीजा के द्वारा मेरी बहन के साथ हमेशा मारपीट की जाती थी । जिससे वह परेशान रहती थी। उसने कहा कि उसकी हत्या की गई।
वही घटना के सदर्भ मे सुदरनगर थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने कहा कि पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले मे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुरे मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही सारे मामले की खुलासा कर लिया जाएगा।



