
● कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप पर कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर अस्पताल बिल में मिली छूट, परिवार ने जताया आभार, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ़


JAMSHEDPUR।
कोलकाता के चर्चित रविंद्र नाथ टैगोर अस्पताल में इलाजरत धनबाद निवासी अजय सिंह के फाइनल बिल में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के हस्तक्षेप के
बाद बड़े रकम की छूट संभव हो सकी है। इस बाबत परिजनों ने कुणाल षाड़ंगी के पहल की प्रशंसा करते हुए ट्वीटर के माध्यम से आभार जताया है। विदित हो कि अजय सिंह की पुत्री रिया सिंह जमशेदपुर में रहकर बीटेक फाइनल वर्ष की पढ़ाई कर रही है। परिवार के कमज़ोर वित्तीय स्थिति की जानकारी देकर उन्होंने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से ट्विटर पर सहयोग मांगा। इसपर संज्ञान लेकर कुणाल षाड़ंगी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उनके प्रयास से कोलकाता के आरएनटी अस्पताल के फाइनल बिल में लगभग 33000 रुपये की छूट संभव हो सकी। वहीं मरीज को भी चिकित्सकीय परीक्षण के बाद छुट्टी दे दी गई। वे धनबाद स्थित अपने घर लौट आये हैं। इससे पहले उनके किडनी की ऑपेरशन उक्त अस्पताल में सम्पन्न हुई थी। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के इस प्रयास की सराहना करते हुए छात्रा रिया सिंह ने आभार जताया। उन्होंने लिखा कि “बिना किसी पैरवी-परिचय वाले मुझ जैसे साधारण परिवार के लिए इस चुनौतीपूर्ण समय में असाधारण मदद का हाथ बढ़ाने के लिए कुणाल षाड़ंगी जी का आभार। आपके हस्तक्षेप से तीस हजार रुपये से अधिक की छूट हम जैसे मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बड़ी राहत है। रिया सिंह ने कुणाल षाड़ंगी के प्रति कृतज्ञता ज़ाहिर करते हुए आगे लिखा की “काश की आप जैसे नेता हर ज़िले में होतें”। छात्रा रिया सिंह के इस ट्वीट पर यूजर्स ने भी कुणाल षाड़ंगी के जबरदस्त सहयोग कार्यों की सराहना किया है। उक्त ट्वीट वायरल हो रही है। अबतक 553 लोगों ने लाईक किया है वहीं 78 ट्वीटर यूजर्स ने इसे रिट्वीट भी किया है। इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने छात्रा रिया सिंह को अपने परिवार के सेवा का अवसर देने के लिए आभार जताया है। इस मामले को संज्ञान में लाकर जरूरी मदद सुनिश्चित कराने के लिए युवा भाजपा नेता अंकित आनंद को भी धन्यवाद देते हुए कुणाल षाड़ंगी ने लिखा है कि कोरोना महामारी में देश एकजुट रहे। हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

