जमशेदपुर ।
जिला के पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर गावं में दो भाइयों के गल्ले के दुकानों में देर रात आग लग जाने से दुकान मे रखे लाखो रुपये की संपति जल कर राख हो गई। बताया जाता है कि दुकानदार तीन दिन पूर्व ही बैक से कर्ज लेकर दुकान को खोला था।
इस सदर्भ मे दुकान मालिक कमलेश भगत ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही बैक से कर्ज लेकर दुकान खोला था। हर दिन की भाती कल ही भी रात को वह दुकान बंद कर गया था। देर रात ग्रामीणो ने सुचना दि कि उसके दुकान मे आग लग गई। वह ग्रामीणो की मदद से आग बुझाने की कोशीश की । लेकिन दमकल आने तक उसका दुकान जल कर राख हो गया।
इस सबंध मे मुसाबनी डी एस पी अजीत विंमल मे बताया कि उन्हे सुचना मिली है कि दुकान मे आग लगी है। पुलिस को प्रथम दृष्टय मे इसे शार्ट सर्किट मान रही है.। फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
