
जमशेदपुर । अपनी पत्नी और दो बेटी और टयूशन टीचर के हत्याकांड का आरोपी कदमा के रहनेवाले टाटा स्टील कर्मी दीपक कुमार के खिलाफ धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वही पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।उधर दीपक की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर से पुलिस की एक टीम धनबाद के लिए रवाना हो गई। हालाकि जमशेदपुर पुलिस इस मामले मे अभी तक कुछ नही कह रही है।


आपको बता दे कि 12 अप्रैल की देर शाम कदमा स्थित तीस्ता रोड के रहने वाले दीपक कुमार के घर से उसकी पत्नी और दोनो बेटी और टयूशन टीचर रिकी घोष का शव बरामद किया गया था।वही इस मामले दीपक ने अपने धर खाना खाने के बहाने बुलाया था।और रौशन और अंकित पर भी हमले किया था।फिलहाल अंकित और रौशन दोनो अस्पताल मे इलाज रत है ।इनमे अंकित की हालात गंभीर बताई जा रही है।

