
डीपीसी के “होला महल्ला” खेल में 210 बच्चों ने भाग लिया*


JAMSHEDPUR।
धार्मिक संस्था धर्म प्रचार कमिटी,जमशेदपुर द्वारा आयोजित ‘होला महल्ला’ खेल प्रतियोगिता में गुरकरण सिंह व तरणप्रीत कौर ने 80 मीटर सीनियर्स की रेस जीतकर सबसे तेज़ धावक व धाविका बनने का गौरव हासिल किया जबकि जूनियर वर्ग का ख़िताब राजवीर सिंह व जैस्मीन कौर ने अपने नाम किया।
सिखों की अग्रणी धार्मिक संस्था धर्म प्रचार कमिटी ने यह खेल प्रतियोगिता मानगो गुरुद्वारा परिसर मैदान में
आयोजित की थी जहाँ समस्त जमशेदपुर से कुल 210 बच्चों ने भाग लिया।
अरदास उपरांत शुरू हुई खेल प्रतियोगिता में लड़कों के सीनियर्स ग्रुप में गुरप्रीत सिंह व दिलशरण सिंह क्रमशः 80 मीटर रेस में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे जबकि लड़किओं के ग्रुप में जपलीन कौर व सुखमनसिमरन कौर व हरप्रीत कौर ने रजत व कांस्य पदक जीता। मुख्य एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अलावा कुछ फैन गेम्स जैसे रस्सी कूद रेस और बोरा रेस का भी आयोजन किया गया था जहाँ छोटे छोटे बच्चों ने अपने मनमोहक अदाओं से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। जबकि स्पून एंड मार्बल रेस में गुरप्रीत कौर, बलविंदर कौर व सरबजीत कौर जीते। आयोजन समिति के सदस्यों की रेस में जसवंत सिंह जस्सू प्रथम आये जबकि मंजीत सिंह और गुरशरण सिंह को क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। सिख बच्चों ने पूरी सिद्दत के साथ सभी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 80 मीटर रेस के आलावा स्पून एंड मार्बल रेस, सैक रेस, रस्सी कूद रेस खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में होला महल्ला खेल में शामिल होकर सभी बच्चों को पारितोषिक देकर उनकी हौसला अफजाई की।
खेल मुकाबलों के बाद सिख प्रचारकों ने सभी बच्चों को होला महल्ला के इतिहास के बारे में तथा यह पर्व क्यों मनाया जाता है इस बात की जानकारी प्रचारक गुरप्रताप सिंह अपने अंदाज़ में साझा की। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
होला महल्ला तो सफल बनाने में धर्म प्रचार कमिटी की स्पोर्ट्स कमिटी के गुरशरण सिंह, बीबी हरप्रीत कौर, बलजीत संसोआ, सुखवंत सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, तवलीन कौर, इश्लीन कौर, मंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह अंकित, जीवनजोत सिंह, हीरा सिंह समेत अन्य सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा.

