
जूली के मायके वालों नें पति पर लगाया हत्या का आरोप
अस्पताल में ही पिटाई शुरू कर दी, बेटे को पिटता देख पिता भागने लगे, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
पोर्टल रिपोर्टर जमशेदपुर
रविवार की रात आदित्यपुर रोड नंबर 13 की 22 वर्षीय जूली पाठक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद सोमवार को जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में उसके मायके वालों ने जूली के पति को उसकी मौत का जिम्मेवार मानते हुए अस्पताल परिसर में ही उसकी जमकर धुनाई कर दी. .वहीं बेटे को पिटता देख अस्पताल पहुंचे गोविंद पाठक (जूली के श्वसुर) ने वहां से खिसकने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें भी दबोच लिया एवं अस्पताल में मौजूद पुलिस को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतका के मायके वालों तीन वर्ष पूर्व रंजीत पाठक (मृतका के पति) के साथ जूली की शादी कराई गई थी, लेकिन शादी के बाद से ही लगातार जूली के ससुरालवालों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा, बावजूद इसके जूली ने उन्हें कभी परेशान नहीं किया. चुपचाप ससुराल वालों की प्रताड़ना सहती रही. उन्होंने बताया कि शादी के बाद भी कई बार आर्थिक सहयोग उनके द्वारा किया गया. घटना की रात के संबंध में उन्होने बताया कि उसके पति द्वारा काफी मारपीट की गई जिससे उसके शरीर में चोट के निशान बन गए हैं. वहीं अस्पताल में मृतका के पति ने खुद को निर्दोश बताते हुए काफी सफाई देनी चाही लेकिन ससुरालवालों के आक्रोश के कारण खुद को पिटने से बचा नहीं सका. बेटे को पिटता देख भाग रहे पिता ने बताया कि उन्हें जब जानकारी मिली कि उनकी बहू की अस्पताल में है तो वे भुईयांडीह से अपनी बहू को देखने आए लेकिन वे नहीं जानते थे कि उनके बहू की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि उनके बेटे एवं बहू अलग रहते थे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपीक्षण के लिए भेज दिया है.



