
जमशेदपुर।
शहर के बर्मामाईस थाना क्षेत्र मे रविवार को एक युवती ने छेड़खानी से तंग हो कर घऱ मे रस्सी के सहारे आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिवार वालो ने रस्सी काटकर उतार कर एम जी एम अस्पताल मे ले जाकर भर्ती कराया . जहां उसकीहालात गंभीर बताई जा रही है।
इस सर्दभ मे बताया जाता है कि युवती बर्मामाईस के ईस्टप्लांट बस्ती की रहनेवाली है और वह फिलहाल रायरंगपुर मे रह कर पढाई करती है। फिलहाल वह छुट्टियो मे अपने घर आई थी। उसके घर के सामने शुभम नामक लड़का रहता था.। उसे वह काफी परेशान करता था। इस सर्दभ मे एक बार शिकायत भी उसके द्वारा थाना मे की गई थी।शुभम के द्वारा परेशान से तंग आ कर आज उस युवती ने अपने घऱ मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालाकि परिजनो के देख लिये जा ने के कारण वह मरने से बच गई।
वही इस मामले मे सिटी डी एस पी अनिमेश नाथवानी ने कहा कि छेड़खानी से तंग आकर एक बर्मामाईस थाना क्षेत्र की एक युवती के द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर साकची थाना जा कर युवती का बयान ले लिया गया है। मामाले की छानबीन की जा रही है। और लड़के की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही लड़के को भी पुछताछ के लिए बुलाया गया है।



