जैम@स्ट्रीट्स का हुआ आयोजन, शहर के लोगो ने जमकर इसका लुत्फ उठाया
जमशेदपुऱ।
शहर के बिष्टुपुर के मुख्य सड़क पर जुस्को के द्वारा जैम@स्ट्रीट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज शहर के मस्ती का नया अध्याय लिखा है। सड़कों पर बिंदास नाचते लड़के लड़कियों को देखकर गृहणियां भी ठुमके लगाने से नहीं चुकीं और धीरे धीरे पूरा परिवार खुशी के संगीत में नृत्य करता दिखा। सड़क पर बिंदास सेल्फी का मजा, सड़क पर सोनेट, साउथ पार्क सरीखे होटलों के व्यंजन का मजा मिला और लगभग पौने दस बजे जब मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास इस कार्यक्रम में शामिल हुए तो लगा कि कार्यक्रम में पूरा ही तड़का लगा है। वैसे टाटा स्टील के उपाध्यक्ष सुनील भास्करण और जुस्को के प्रबंध निदेशक आशीष माथुर, महाप्रबंधक कैप्टेन धन्नंजय मिश्रा के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान बिष्टुपुर मुख्य सड़क के एक कोने से दूसरे कोने तक लगातार प्रभात फेरी करते नजर आएं। टाटा स्टील के कई पदाधिकारी गोविन्द माधव शरण, संजय कुमार, शुभ्रा सहित कई अन्य ने कार्यक्रम में अपनी शिरकत किया। जमशेदपुर के लोगों ने भी इस उत्सव को स्वीकार किया और सड़क पर इस तरह उमड़े की लगा हर तरफ उत्सव का सैलाब है। मुख्य सड़क के बगल की गलियां गाड़ियों से भरी थी, जिससे बीच का रास्ता खोजने वालों ने अपनी बेवकूफी झेलनी पड़ी। इस दौरान दिन भर सड़क को वाहनो की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।
खेल:
साइक्लिंग, रोलर स्केटिंग, बास्केट बॉल, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, गोल्फ पुटिंग, कराटे
स्वास्थ्य:
योग, एरोबिक्स, आर्ट ऑफ लिविंग, वाकर्स एरिया, सामान्य स्वास्थ्य जांच और ब्लड शुगर चेक अप।
फन और म्यूजिक:
डांडिया, रॉक बैंड, जुम्बा, सेल्फी, पेंटिंग, मैजिक शो, बाजीगरी
खानपान:
इडली, डोसा, उपमा, उत्तपम
कचौड़ी, सब्जी और आलू चॉप
चाट, गोलगप्पा, समोसा, कटलेट, जलेबी, मिठाई
मिश्रित सैंडविच, लाइव आमलेट और कॉफी
कोल्ड फुड – कट्टी रोल, केक, पेस्ट्री, मफिन पैट्टी
ताज़ा फल
ढोकला, पोहा, खांडवी
ब्रेड
मिश्रित चाय
स्मूदी एवं अन्य हेल्द ड्रिंक्स
स्वादिष्ट पैनकेक एवं कस्टर्ड
