जमशेदपुर।
बिहार के पटना सहित देश के पांच अन्य जगहो पर रैफ नये बटालियन का जल्द गठन किया जाएगा। ये बाते रैफ के कंमांडेट के एस भंडारी ने रैफ बटालियन के निरीक्षण के दौरान कही । वे जमशेदपुर के सुदरनगर स्थित रैफ 106 के निरीक्षण के लिए आए थे। इस दौरान पत्रकारो से बातचीत के दौरान उक्त बाते कही। उन्होने कहा कि रैफ के पास फिलहाल दस बटालियन है। जमशेदपुर मे सुंदरनगर स्थित 106 की बटालियन ही झारखंड, ओड़िसा , पश्चिम बगाल के अलावे बिहार मे दंगा होने पर उपयोग लाई जाती है। उन्होने कहा कि बिहार के पटना मे रैफ की नई बटालियन प्रास्तावित है। अभी तक सरकार के द्वारा जमीन उपलब्ध नही कराया गया है। जमीन उपलब्घ होते ही इस पर काम शुरु हो जाएगा। उन्होने कहा कि इसके अलावे ये बटालियन जयपुर या अलवर, बैगलौर, वाराणसी,और सिलीगुड़ी मे रैफ की तैनात होगा। हालाकि सरकार के द्वारा जमीन और अन्य प्रक्रिया पुरी होने पर कंपनी की तैनाती हो जाएगी।
उन्होने कहा कि रैफ की हमेशा कोशीश रहती है कि कम से कम नुकसान पर भीड़ को नियत्रण किया जा सके । और उसी प्रकार की हथियार को लाने ने विश्वास करती है। उसी के तहत नन लेथल वेपन का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होने कहा कि कुत्तो और घोड़ा के उपयोग करने की योजना अभी फिलहाल नही है। जहा तक घोड़ा का सवाल है चुकी घोड़ो पर बैठने से चुकी आदमी उचा हो जाता है और दुर दुर तक दिखाई देता है। लेकिन आज की परिवेश मे ऐसा संभव नही है। क्योकि रैफ के कंपनी के दंगा होने पर सैकड़ो किलोमीटर जाना पड़ता है। जो कि घोड़ो को लेकर सैकड़ो किलोमीटर जाना संभव नही है। इससे अच्छा कि हमलोग मानव रहित हवाई यत्र का उपयोग कियकर रहे है ताकि वस्तु स्थिती पर नजर रखा जा सके।
जवानो के द्वारा अधिक आत्महत्या के सवाल पर उन्होने कहा कि इसके लिए हमारे द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। और योगा के अलावे भी कई कार्यक्रम किये जा रहे है।
इस अवसर पर 106 कमांडेट पी कजुर भी मौजुद थे।
