
चाईबासा।
जिला के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात लोगो ने वनविभाग के रेंजर की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि फॉरेस्टर की हत्या सारंडा मे लक़ड़ी चोरी करने वाले माफियाओ के द्वारा किया गया है। वही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर सारे मामले की जांच मे जुट गई।
इस सदर अजय केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली कि गोईलकेरा के डाकबंगला मे कोल्हान वन प्रमंडल विभाग के रेंजर सिद्धेश्वर सिह की अज्ञात लोगो के द्वारा गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। उन्होने कहा कि पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। उन्होने इस घटना को उग्रवादी की घटना होने से इनकार किया। आशंका व्यक्त की जा रही कि सारंडा मे लकड़ी चोरी करने वाले माफिय़ाओ के द्वारा भी इस घटना को अंजाम दिया जा सकता है।



