
कार्तिक जवेलर्स के मालिक कार्तिक स्वर्णकार के डिक्की तोड़कर उड़ाया जेवरात
महेंद्र प्रसाद, सहरसा
रानिहाट कार्तिक ज्वेलर्स के मालिक कार्तिक स्वर्णकार के मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर डिक्की में स्थित जेवरात लेकर फरार हो गया। कार्तिक स्वर्णकार के दुकान में दुकान सीसीटीवी देखने से स्पस्ट हे की डिक्की तोड़ने से पहले लुटेरे ने लगभग दो घंटे से ज्यदा समय तक गहन छानविन किया। जेसे ही कार्तिक स्वर्णकार दुकान के पास अपने मोटरसाइकिल खड़ी किया। कार्तिक स्वर्णकार गाड़ी खड़ी कर दूसरे तरफ गया। इतने लुटेरे ने डिक्की को गमछा ओढ़ाकर डिक्की तोडा एवं जेवरात लेकर फरफ हो गया।हलाकि सीसीटीवी से डिक्की तोड़ने वाले की चेहरा भी स्पस्ट दिख रहा है। डिक्की तोड़ कर जेवरात लूटने को लेकर कार्तिक स्वेनकार ने थाना में आवेदन दिया है। 
पूर्व में भी इनके दुकान में डकैती- कार्तिक ज्वेलर्स की दुकान में वर्ष 15 के फरवरी में इनके दुकान से डकैतो ने डकैती कर कई लाखो का जेवरात की डकैती हो गयी थी। इसके विरोध में दो दिन तक रानिहाट बाजार बन्द रहा था। हलाकि इस मामले का भो पुलिस उद्वेदन नहीं कर सका।

माँ का रो रोकर बुरा हाल- डिक्की तोड़कर लूटने की जानकारी जेसे ही कार्तिक की माँ को हुआ वे दौरी दुकान पर आई एवं रोने लगी। माँ ने बताई की 15 में डकैती हो जाने के बाद दुवारा जमीन बेचकर दुकान खोला गया। लेकिन इस वॉर भी इनके साथ इस तरह की घटना घटित हुई। माँ ने एक साजिस के तहत इस घटना की बात कही है।



