जमशेदपुर।
लू लगने से एक महिला सहित दो लोगो की मौत हो गई है।वही पूलिस ने दोनों शवो को कब्जा मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेजवा दिया है।
चौका थाना क्षेत्र के चादोडीह की रहनेवाली सोनामुनी माझी की बुघवाल को घर के बाहर काम कर रही थी काम के दौरान अचानक वह गिर गई।घर के लोगो ने पानी पिलाकर होश मे लाया।गूरूवार को तबीयत खराब होने पर उसे ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल लाया गया ।जहाँ डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
वही बागबेड़ा के हरहरगुट्टू के कालीमदिर के पास रहने वाले अशर्फी साव साईकिल से साकची जाने के: क्रम मे अचानक गिर गए स्थानिय लोगो के प्रयास से उसे सेवा सदन ले जाया गया जहां स्थिती गंभीर होने पर डाक्टरो ने अशर्फी साव को एम जी एम अस्पताल रेफर कर दिया गया । एम जी एम अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।




