जमशेदपुर।
32 वां सब जुनियर नेशनल हैंडबॉल चैम्पयनशिप टुर्नामेंट 19 जनवरी से शहर मे होने जा रहा है। इस बात की जानकारी जे आर डी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झाऱखंड स्टेट हैडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने जानकारी दी । उन्होने कहा कि इस टुर्नामेंट मे पुरे भारत से 30 टीम का भाग ले रही है। और लगभग 600 खिलाडी के आने की सभावना है। इस टुर्नामेट का फाईनेल मैच 23 जनवरी को होगा। सभी मैच जे आर डी टाटा र्स्पोटस कॉमलेक्स मे होगे। उन्होने कहा कि यह मैच पहली बार होने जा रहा है। उन्होने कहा कि इस बार हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इण्डिया का जेनरल बॉडी मिटीग जमशेदपुर मे होगा। .यह मिटींग 23 जनवरी को दिन के ग्यारह बजे जे आर डी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स मे होगा। जबकि झारखंज स्टेट का ए जी एम होटल वेव इंटरनेशनल मे होगा।



