JAMSHEDPUR
स्वच्छता अभियान में एक तरफ लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है परंतु कुछ लोगो के द्वारा इसके विपरीत कार्य करने से परे खुले में कचरा फेंकने , नालियों में कचरा फेंकने का कार्य करने में पीछे नहीं हटते हैं । जिसके तहत जमशेदपुर अक्षेस द्वारा चिन्हित कर कार्यवाई करने हेतु विशेष पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया जिसके तहत आज 7 लोगो को नोटिस जारी किया गया जिनके द्वारा व्यवसायिक गतिविधि के बावजूद सफाई एवं कचरा निस्तारण में आपना सहयोग नहीं देते हैं।
डोडो टायर ज़ोन ,बस स्टैंड के पास, सूरज होटल ,भुइयांडीह लालभट्टा, प्रशांत होटल, भुइयांडीह लालभट्टा, चंदन इंटरप्राइजेज, भुइयांडीह , संजीत कुमार चौधरी, भुइयांडीह, उषा देवी, भुइयांडीह, वाइब्रेशन फ़ास्ट फ़ूड, आदर्श नगर, भुइयांडीह, लक्ष्मी स्टोर, भुइयांडीह के द्वारा कचरा खुले में या नाली में फेंकने का कार्य करते हैं । इनके द्वारा बार-बार पर्यवेक्षक के प्रयास के बावजूद भी इनके द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण लगातार नाली जाम और बरसात के पानी भरने की शिकायत सामने आता है । इन सभी आज विशेष पदाधिकारी के निदेश पर 7 लोगो को नोटिस निर्गत कर कचरा घर-घर कचरा उठाव में प्रयुक्त वाहन में देने एवं उसके एवज में निर्धारित शुल्क जमा करने हेतु निदेशित किया गया । सहयोग नहीं करने पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्यवाई की जाएगी ।
