
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी आगामी दिनों में याश चक्रवाती तूफान के मद्देनजर एक बैठक आहूत की जिसमें जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर प्रबंधक अभियंता के बीच बैठक कर पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के नदी तटवर्ती क्षेत्र को चिन्हित करते हुए वहां के लोगों को समय से पूर्व चेतावनी देने हेतु माइकिंग एवं तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान यथा स्कूल एवं सामुदायिक भवन में पहुंचाने का कार्य संबंधित एरिया के सुपरवाइजर एवं क्षेत्रीय कर्मी वरीय प्रभार में कार्यालय के नगर प्रबंधक एवं अभियंता को नियुक्त किया गया है इसके साथ उनके सुरक्षित व्यवस्था खाने-पीने एवं सोने की प्रबंध करने हेतु भी व्यवस्था की बात कही गई एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई आपात स्थिति में अगर सड़क पर घर पर पेड़ गिर जाता है तो पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के लिए दो अलग-अलग दल का गठन किया गया है जो पेड़ काटने का कार्य करेंगे इसके साथ दो जेसीबी मशीन तैनात रहेंगे जो दीवाल पेड़ गिरने के उपरांत रास्ता जाम ना हो और नागरिकों को कम से कम असुविधा हो इस चक्रवात के दौरान इस बात का ध्यान एवं पूर्वालोकन तैयारी की जा रही है इसके साथ नगर प्रबंधकों की दो दल पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में तटीय क्षेत्र के लोगों को जागरुक करने का कार्य करेंगे ताकि समय से पूर्व लोग सुरक्षित स्थान पर पक्के मकान के अंदर शिफ्ट कर जाएं इस चक्रवात का जो क्षेत्रफल है उसमें जमशेदपुर शहर भी संभावित है और जमशेदपुर नदी और पेड़ से भरा पड़ा शहर है जिसके कारण लोगों को पूर्व चेतावनी के साथ-साथ विशेष पदाधिकारी ने भी अपील की है कि आप किसी रिश्तेदार के घर या सुरक्षित स्थान जो पक्का हो वहां चले जाएं इसके अलावा अगर आपके पास कोई सुरक्षित स्थान की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है वैसे लोग सरकार के द्वारा जो व्यवस्था दी जा रही है वहां पर तत्काल रुप से चक्रवात थमने तक रुकने का कार्य करेंगे आपकी सुरक्षा जिला प्रशासन एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समितिके लिए सर्वोपरि है।

