
जमशेदपुर। रिक्शा स्टैंड साकची में गरीब व निर्धन, ठण्ड में ठिठुरते रिक्शा चालक को विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा कम्बल का वितरण किया गया l उक्त के अलावे विशेष पदाधिकारी द्वारा किशोरी नगर आश्रयगृह में निरिक्षण किया गया एवं वहाँ भी कम्बल का वितरण किया गया l जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत सात स्थानों में आश्रय गृह यथा 1) जेपी सेतु बस स्टैंड के पास 2) चंडी नगर साकची 3) किशोरी नगर साकची 4) पंचवटी नगर सोनारी 5) शास्त्री नगर कदमा 6) बर्मामाइंस एवं 7) बारीडीह मैदान के पास आश्रय गृह है जहाँ सभी सुविधा के साथ रहने के लिये आश्रय गृह उपलब्ध हैl जहाँ बेड, गद्दा, तकिया, कम्बल, मच्छर दानी सभी निशुल्क उपलब्ध है l किसी को फुटपाथ में नही सोने के लिये जागरूक NGO के द्वारा किया जा रहा है एवं रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाता हैl इसके अलावे शहर के विभिन्न 16 स्थानों में अलाव जलाकर लोगो को ठंठ से राहत दिया जा रहा हैl
उक्त भ्रमण में जमशेदपुर अक्षेस के नगर मिशन प्रबंधक संजीत कुमार साहु, टैक्स कलेक्टर गणेश राम, कृष्णा राम, दिलीप बारीक उपस्थित थे l



