
जमशेदपुर: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार देर शाम बिष्टुपुर सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय कार्यसमिति के निर्देशानुसार आगामी 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने और 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालयों व अधिसूचित नगर प्राधिकरणों में धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।


READ MORE :DHANBAD NEWS :मुगमा स्टेशन रीमॉडलिंग: सितंबर में कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन की तैयारी
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंड, पंचायत, नगर और शाखा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर 11 प्रखंड कार्यालयों और 4 अधिसूचित नगर प्राधिकरणों में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। इस दौरान तीर-धनुष समेत पारंपरिक हथियारों के साथ कार्यकर्ताओं, महिला नेत्रियों, झारखंड आंदोलनकारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय व जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने दी रूपरेखा
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सह बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित रहे। दोनों विधायकों ने जिला और प्रखंड समिति को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, पूर्व सांसद सुमन महतो, केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, विद्या सागर दास, मो जलील, जिला सचिव रतन महतो, कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई सहित कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :कनाडा के उच्चायोग के वाणिज्यिक मंत्री ने किया CSIR-NML का दौरा
बैठक की मुख्य बातें
जनजागरण अभियान: आगामी 31 अगस्त 2026 तक बूथ स्तर पर चलेगा अभियान।
विशाल प्रदर्शन: 7 सितंबर को पारंपरिक हथियारों के साथ प्रखंड कार्यालयों और नगर प्राधिकरणों का घेराव होगा।
प्रमुख उपस्थिति: विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, पूर्व सांसद सुमन महतो और जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन रहे मौजूद।
रणनीति: जिले के सभी 11 प्रखंडों और 4 अधिसूचित क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की योजना।


