जमशेदपुर–मालिकाना हक  में सरकार १५ दिन  में फैसला  ले – JMM

136
AD POST

जमशेदपुर।

AD POST

८६ बस्तियों को  मालिकाना हक की राजनिती में अब झारखंड मुक्ती मोर्चा मेंल कुद गया है। शनिवार को मालिकाना हक, बिजली  पानी सहित अन्य स्थानिय मुद्दो को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा नें डी सी कार्यलय में प्रर्दशन किया। इस दौरान जे एम एम ने डीसी को 15 दिनो का अल्टीमेटम देते हुए एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि राज्य के मुखिया रघुवर दास मालिकाना हक की राजनिती करते हुए आज मूख्यमंत्री बन गए है। लेकिन यहां के लोगो को जमीन का मालिकाना हक नही मिला है। इसके अलावे राज्य में बिजली की समस्या दिन पर दिन खराब होते जा रही है।यहां के लोगो को 24 घंटा में 20 घंटा भी बिजली नही रहती है।पानी को लेकर चारो ओर आहाकार मचा हुआ है।विधी व्यवस्था का भी हाल भी वैसे ही है।मालिकाना हक मामले मे सरकार जनता को ठग रही है। जिला प्रशासन इन सभी मामलो को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए अगर 15 दिनो के भीतर कोई निर्णय नही लेती है तो झारखंड मुक्ती मोर्चा इन सभी मामलो को लेकर सड़क पर उतर कर जोरदार आंदोलन करेगा।

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More