
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर.31
सोमवार को स्व. सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो से उनके घर पर मुलाकात किया कर सुबोध कंात सहाय ने ईचागढ़ विधानसभा में चुनाव प्रचार की शुरूआत किया। सुबोध कांत सहाय सुबह उलियान, कदमा स्थित स्व. सुधीर महतो के घर पहॅुचे, जहाॅ उनकी पत्नी सविता महतो तथा उनकी बच्चियों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। चुनावी राजनीतिक पर चर्चा करते हुए श्रीमती महतो ने कहा कि झामुमो की सिपाही के रूप में हमलोग गठबधंन धर्म का पालन करते हुए काॅग्रेस प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय को पूरा सहयोग करेंगे, उन्होंने कहा कि उनके पति धर्मनिरपेक्ष शक्तियों के एकजुटता के हितायती थे, उनके आदर्शो और सिद्धांतों पर चलते हुए लोकसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन को विजयी बनाने के लिए सहयोग करेंगे। श्रीमती महतो ने सहाय से कहा कि ईचागढ़ के झामुमो कार्यकर्ता एकजुटता के साथ चुनाव में पूरे दम खम से काॅग्रेस के पक्ष में कार्य करेंगेे। चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क आदि के संदर्भ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कार्यक्रम तैयार किये जायेंगे। श्री सहाय ने श्रीमती महतो को भरोसा दिलाया कि पूरा काॅग्रेस परिवार उनके साथ है और हर परिस्थिति में सहयोग करने को तैयार है, इस चुनाव में काॅग्रेस, झामुमो तथा राजद के कार्यकर्ताओं के बदौलत रांची सीट फिर से काॅग्रेस के खाते में जायेगी।
Comments are closed.