जमशेदपुर।
अपने स्थायीकरण सहिक अन्य अपने लंबित मागों को लेकर उपायुक्त कार्यलय के समीप मंगलवार को उपायुक्त कार्यलय के समीप जोरदार प्रर्दशन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे भी लगाये। उसके बाद आंगनबाडी मे काम करने वाली सेविका और सहायिका अपनी मांगो को लेकर एक 4 सुत्री का ज्ञापन उपायुक्त को सौपा।
इस सबंध में पूर्वी सिहभुम जिला के आंगनबाडी सेवक संध के अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने कहा कि स्थाईकरण और मानदेय की राशी की मांगो को लेकर दिनांक 26 अगस्त से 7 सितबंर तक जिला के विभीन्न प्रखण्डो के कार्यलय के सामने घरना प्रर्दशन किया गया । इस दौरान जिला प्रशासन के द्वरा हमे अश्वासन मिला था कि हमारी मांगो पर सरकार जल्द विचार करेगी । लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इस मामले सरकार की ओर कोई कदम नही उठाया गया है। इस कारण एक बार जिला प्रशासन को इस प्रर्दशन के जरिए मांग करते है कि वे हमारी मांगो को पूर्नविचार करे नही तो जिला के आंगनबाडी सेविका सहायिका सहित अंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी सर्म्पुण जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर होगी।
इस प्रर्दशन मे जिले भर से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पहुंची थी।
