जमशेदपुर।
झारखण्ड की शिक्षा मंत्री सह पूर्वी सिंहभूम की जिला प्रभारी डॉ. नीरा यादव ने कहा कि झारखड अलग राज्य के आंदोलन के दौरान योगदान दिए आंदोलनकारियों पेंशन दिया जाना चाहिए वे इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष पुरजोर तरीके से रखेंगी। अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो पेंसन की राशि वर्ष 2015 अगस्त से जोड़ कर आंदोलनकारियों के खाते में भेज दी जाएगी । नीरा यादव शहर के साकची स्थित रेड क्रॉस भवन मे आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार की ओर से दिया जा रहा प्रमाण पत्र के दौरान उक्त बाते कही । उन्होने कहा कि आंदोलनकारियों की सोच और जज्बे के कारण अलग राज्य बना।अब राज्य के विकास में आंदोलनकारी दलगत भावना से उठ कर योगदान दें और अपने सुझाव से मार्ग दर्शन दें ताकि झारखण्ड का तेजी से समुचित विकास हो सकें। उन्होने कहा कि अभी जो 297 लोगो को जो सम्मान दिया गया ये पहला लिस्ट है। जल्द ही दुसरे लिस्ट निकाली जाएगी ।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री नीरा यादव ने 296 चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
