
सरायकेला- जिला उपायुक्त ए. दोड्डे ने आज जिले वासियो को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज दिनांक 23 जुलाई को 09 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं जिससे जिले मे अब सभी सक्रिय मामलो की संख्या 79 हो गई है l उपायुक्त ने बताया की जिले मे अब तक संक्रमित हुए सभी व्यक्तियों की संख्या 163 हो गई है जिसमे अब तक 84 व्यक्तियों ने कोरोना को मात देते हुए पूरी तरह स्वस्थ हो घर को जा चुके है l


सरायकेला से 03,खरसावां से 02, नीमडीह से 03, कुचाई 01 संक्रमित- उपायुक्त
उपायुक्त महोदय ने बताया कि जिन 09 व्यक्ति की जाँच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गयी है,वह संक्रमित व्यक्ति मे सभी 9 पुरुष है जिनका उम्र क्रमशः 23 साल से 32 साल के बिच है। उक्त व्यक्तिओ का सैंपल कलेक्शन विगत कुछ दिन पहले किया गया था। जिसमे सभी व्यक्तिओ का सैंपल 23 जुलाई को पोस्टिव पाया गया। उक्त व्यक्तिओ मे से 03 व्यक्तिओ को CHC -मांगुडीह मे एवं CHC-कुचाई मे 03, CHC-नीमडीह मे 03 लोगो को भर्ती कराया गया है।

