परिवार में मचा कोहराम
महेंद्र प्रसाद सहरसा
सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के कोपरिया पंचायत के कोपरिया रजक टोला में मंगलवार की रात सोए अवस्था में मां बेटे को सर्प दंस से हुई मौत ।
घटना में कोपरिया निवासी हिरेन्द्र रजक की 38 वर्षीय पत्नी मीरा देवी एवं 15 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार को मंगलवार की रात एक विषैले सांप ने एक साथ डस लिया। माॅ को परिजनो ने आनन फानन में सलखुआ अस्पताल ले गया जहां चिकित्यसक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया । सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं पुत्र राजीव को सर्प ने जो डसा तो परिजन को पता नहीं चल सका और सुबह होने पर उक्त बालक की भी मौत हो गई। घटना से परिजन व गांव में मातम छा गई। एक साथ माॅ बेटी की अर्थी उठने से पूरा गांव वासी का आॅखे नम होते रहे। मृतिकि गांव के नव प्राथमिक विद्यालय दक्षिन टोला में रसोईया का कार्य कर परिवार का भरन पोशन व बच्चे की पढ़ाई करा रहे थे।
