चाकुलिया/जमशेदपुर |
तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में खेत में कार्यरत झारखंड के एक प्रवासी श्रमिक की गाय के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जादूनाथ सोरेन, ग्राम कतरापारा, प्रखंड धालभूमगढ़, थाना चाकुलिया निवासी के रूप में की गई है। वे लगभग 15 दिन पहले ही काम के सिलसिले में तमिलनाडु के करबल्ली गांव गए थे।
Jamshedpur News :टाटानगर रेलवे स्टाफ पार्किंग का किराया बढ़ा, मेंस यूनियन ने जताया विरोध
घटना की जानकारी सामने आते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इस गंभीर घटना को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर ट्वीट के जरिए हस्तक्षेप की मांग की।
षाड़ंगी के ट्वीट के बाद प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन तथा तमिलनाडु प्रशासन हरकत में आया। खेत के मालिक ने भी संवेदनशीलता दिखाते हुए शव को झारखंड भेजने का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।

इधर, स्थानीय प्रशासन ने भी मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, जिससे शव यात्रा, अंतिम संस्कार और अन्य आवश्यक तैयारियों में राहत मिली ।जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, शव को झारखंड लाने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है और निगरानी सतत जारी है ताकि परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Jamshedpur News :कोल्हान में 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाएंगे: राकेश्वर पांडेय
झारखंड में इस तरह की घटनाएं प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी बड़ी चिंता को उजागर करती हैं। कुणाल षाड़ंगी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि संकट

