
विधायक राज सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य के 70 हजार सिपाही व हवलदारों के यात्रा भत्ता एवं भोज्य भत्ता के लिए गैर योजना मद से आवंटित राशि पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्यभर के हवलदार, सिपाहियों ने कोरोना काल में खतरे का सामना करते हुए पूरी मुस्तेदी से कोरोना फाइटर की भूमिका में ड्यूटी की। गैर योजना मद से देय उक्त भत्ता पर लगे रोक उनके मनोबल को गिराने वाला कदम है. आईपीएस अधिकारियों को गैर योजना मद से देय भत्ता पर लगी रोक हटा दी गईं है। इस तर्ज पर हवलदार , सिपाहियों के साथ भी सहानभूति दिखाते हुए रोक हटा ली जानी चाहिए।



