Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jharkhand today new :@9 बजे दस खबर के साथ
Breaking News

Jharkhand today new :@9 बजे दस खबर के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 29, 2021Updated:October 30, 2021No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

रांची

एक बार www.biharjharkhandnewsnetwork.com में स्वागत है। खबर दोपहर में जमशेदपुर के दस बड़ी खबर के साथ हम उपलब्ध है।

  1. झारखंड अनलॉक: अब रविवार को नहीं बंद होंगी दुकानें, छठ के लिए कोई प्रतिबंध नहीं

राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में निर्णय लिया है कि शादी विवाह में पांच सौ लोग शामिल होंगे।यही नहीं राहत देते हुए रविवार की बंदी को राज्य सरकार ने समय की बाध्यता खत्म करने का फैसला लिया है। वही राज्यसरकार ने फैसला लिया है कि  छठ को लेकर तालाब एवं छट घाटों पर भी किसी तरह का प्रतिबंध होगा।

  1. जामा के विधायक सीता सोरेन का ट्वीट बम, jmm में मचा हड़कंप

झारखंड मुक्ती मोर्चा में सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। शुक्रवार को  दुर्गा सोरेन की पत्नी और जामा से विधायक सीता सोरेन ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार ट्वीट किए हैं. इस ट्वीट के बाद झामुमो में हड़कंप मच गया है। विधायक सीता सोरेन ने एक के बाद एक लगातार चार ट्वीट किए. अपने ट्वीट में लिखा ‘मुक्त करो मुझे शैतानों से सोए क्यूं हो अब तक, रो- रोकर कहती धरती माता, दो हर दिल पर दस्तक’ जिस जल जंगल और जमीन को बचाने के लिए झारखंड का निर्माण किया गया था वह झारखंड अब खुद को बचाने की पुकार कर रही है।

  1. CPIM का तीन दिवसीय 7वां झारखंड राज्य सम्मेलन दुमका में शुरू, बृंदा करात भी हुई शामिल

दुमका।  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का 7वां राज्य सम्मेलन झारखंड की उपराजधानी दुमका के इनडोर स्टेडियम में शुरु हुआ। 3 दिवसीय इस राज्य सम्मेलन में राज्यभर के 300 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उद‍्घाटन सत्र को पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने संबोधित करते हुए कहा कि वाम एकता को मजबूत कर देश की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। वृंदा ने इस क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

  1. गुमला में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत. पिकअप वैन ने ऑटो में मारी टक्कर

गुमला । जिला से करीब 65 किमी दूर डुमरी थाना के हड़सरी मंदरिया टोली में शुक्रवार की शाम को भीषण सड़क हादसा में तीन लोगो की मौत गई है।बताया जाता है कि तेज रफ्तार पिकअप वैन से ऑटो की सीधी टक्कर होने से ऑटो में सवार 3 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 5 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।वही घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरी में हो रहा है।

  1. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ धनबाद कोर्ट ने दिए FIR दर्ज करने के आदेश, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप

धनबाद के भूली डी ब्लॉक निवासी मोहम्मद कलाम आजाद ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा अन्य के विरुद्ध कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। अदालत में दायर शिकायतवाद पर अधिवक्ता एचएन सिंह की दलील सुनने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत ने धनबाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

  1. धनबाद जज केस : झारखंड हाईकोर्ट फिर नाराज, CBI को फिर फटकार

झारखंड हाइकोर्ट ने धनबाद के ए डी जे उत्तम आनंद के मौत मामले में सी बी आई के कार्य के प्रगति को देखते हुए एक बार फिर फटकार लगाई है।स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान नाराजगी जतायी।

  1. सिमडेगा मे चल रहे 11वीं जूनियर वुमन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप: हरियाणा बना चैंपियन, दूसरे नंबर पर रहा झारखंड

सिमडेगा । जिला में चल रहे 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के आज  दसवें दिन फाइनल मैच खेला गया । फाइनल मैच झारखंड और हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें  हरियाणा ने मेजबान झारखंड को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 गोल से हराकर खिताब अपने नाम कर ली।वही  इससे पहले आज कांस्य पदक के लिए खेले गये मैच में महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से पराजित कर पहली बार कांस्य पदक जीतने में सफल रहा।

  1. रांची – JAP-2 ग्राउंड में पासिंग परेड, झारखंड पुलिस को मिले 482 रेडियो ऑपरेटर्स

रांची । झारखंड सशस्त्र पुलिस-2 (JAP-2), रांची के टाटीसिलवे के परेड मैदान में ट्रेनी DSP एवं रेडियो ऑपरेटर का पासिंग आउट परेड समारोह 2021 का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन शामील हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने सबसे पहले  जैप-2, टाटीसिलवे स्थित झारखंड सरकार के शहीद स्मारक में माल्यार्पण भी किया।6 ट्रेनी DSP एवं 482 रेडियो ऑपरेटर पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इसमें 166 महिलाएं शामिल हुई।

9  पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सह पूर्वी सिहभूम जिला के  प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर। जिला के समाहरणालय सभागार में आज मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार -सह-     प्रभारी मंत्री पूर्वी सिंहभूम  मिथिलेश ठाकुर की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई । दो पालियों में आयोजित बैठक की प्रथम पाली में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विभागों तथा द्वितीय पाली में राजस्व एवं तकनीकी  विभागों की समीक्षा की गई

10,झारक्राफ्ट आउटडेटेड प्रोडक्ट न बनाएं बल्कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सिल्क आधारित उत्पाद बनाने पर अधिक फोकस करे।– मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के समक्ष झारखंड मंत्रालय स्थित सभा कक्ष में आज झारखंड सिल्क, टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (झारक्राफ्ट) के पदाधिकारियों द्वारा झारक्राफ्ट के बिजनेस मॉडल रिफॉर्म तथा ग्रोथ प्लान के संबंध में प्रेजेंटेशन रखी गई। पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि झारक्राफ्ट आने वाले दिनों में राज्य में निर्मित उत्पाद अथवा ब्रांड को बाजार में अधिक से अधिक बढ़ावा मिले इस निमित्त एक बेहतर कार्य योजना तैयार कर रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पदाधिकारियों से कहा कि झारक्राफ्ट आउटडेटेड प्रोडक्ट न बनाएं बल्कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सिल्क आधारित उत्पाद बनाने पर अधिक फोकस करे। झारक्राफ्ट अपने उत्पाद का गुणवत्ता सुधारे तथा आधुनिक तरीके से प्रचार-प्रसार करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान अच्छे डिजाइनर रखकर उत्पाद को आकर्षक रूप दे। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि अन्य राज्यों के सिल्क से रिलेटेड संस्थानों में स्थापित संयंत्रों, तकनीकों तथा कंसेप्ट का स्टडी करें। मुख्यमंत्री ने कई और महत्वपूर्ण सुझाव पदाधिकारियों को दिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा! सुवर्णरेखा-खरकई का जलस्तर खतरे के निशान के पार, कई निचले इलाकों में घुसा पानी

August 14, 2026

AAJ KA RASIFAL :14 अगस्त 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

August 14, 2026

Jamshedpur News: साकची बाजार शिव मंदिर में श्याम बाबा का ‘सिंधारा उत्सव’, भजनों और झूलों के बीच 250 महिलाओं ने की शिरकत

August 13, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.