
JAMSHEDPUR


मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त श्री सूरज कुमार से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज, ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था, ऑक्सीजन रिफलिंग की व्यवस्था, कोविड सर्किट के उपयोग इत्यादि सहित अन्य विषयों की जानकारी ली। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में जिले में 900 ऑक्सीजनयुक्त बेड है। आने वाले दिनों में और ऑक्सीजनयुक्त बेड बढ़ाने की कार्य योजना जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थापित कोविड सर्किट का लाभ मरीजों को मिलना प्रारंभ हो गया है।
मुख्यमंत्री से वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का आग्रह
मौके पर उपस्थित विधायक श्री मंगल कालिंदी एवं विधायक श्री संजीव सरदार से मुख्यमंत्री ने उनके क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में पूछा। दोनों विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री से वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि इस संक्रमण की घड़ी में मरीजों के उपचार के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता अधिक महसूस की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लोगों के जीवन की रक्षा के लिए सरकार वेंटिलेटर बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार का यह भी प्रयास है कि राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो ताकि प्रारंभिक उपचार में ही मरीजों को ठीक किया जा सके और उन्हें वेंटिलेटर पर जाने की नौबत न आए। इसके लिए उन्होंने लोगों को जागरूक करने की आवशयकता पर बल दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव श्री विनय कुमार चौबे एवं जमशेदपुर से उपायुक्त श्री सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन, एएसपी श्री कुमार गौरव, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, लिंडे इंडिया लिमिटेड के सीनियर मैनेजर श्री अभिजीत, लॉजिस्टिक इंचार्ज श्री संतोष कुमार भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

