
रांचीः झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही गिरते तापमान के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही वही कई जिला का तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया है। वही गिरते तापमान को देखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को एक बार फिर राहत देने का फैसला है। सरकार ने फैसला लिया है कि झारखंड के सभी स्कूलों के कक्षा पांच तक 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस बावत शिक्षा विभाग ने नयी अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक राज्य में बढ़ रही ठंड को देखते हुए निजी और सरकारी स्कूलों को 15 तक बंद रखने की बात कही गयी है।
इससे पहले राज्य सरकार की ओर से 4 से 8 जनवरी तक कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया था।


