
Ranchi

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचु एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गये ह। झारखंड के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलायी। सुखदेव भगत ने कहा कि उनके डीएनए में कांग्रेस है. पीढ़ी दर पीढ़ी उनका परिवार कांग्रेसी रहा है।उनका जब भी शव यात्रा निकलेगी, वह कांग्रेस के झंडे से निकलेगी।वहीं, प्रदीप बालमुचु ने कहा है कि उनसे गलती हुई थी।
पार्टी छोड़ने के बाद भी उन्हें कांग्रेस की महत्व का पता चला. ऐसी गलती उनसे दोबारा नहीं होगी।बता दें कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले दोनों नेताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।साफ है कि आज से दोनों नेता फिर से कांग्रेसी हो गए है।
दोनो नेताओं की वापसी कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की पहल के बाद हुई है।कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कांग्रेस ने बकायदा रांची पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू की घर वापसी हुई है। इस दौरान पार्टी कार्यालय में कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के साथ ही पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उराव, मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजुद रहे।

