झारखंड राज्य के माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के 48 वें जन्मदिन पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन झारखंड,की ओर से मानव प्रेम के तहत-मानवता का परिचय देते हुए,उनके इस दिन को समर्पित किया नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम परिसर में,वहां रह रहे 50 पीड़ित एवं असहाय लोगों के लिए उत्तम से उत्तम नाश्ते का प्रबंध कर जहां अपनी सेवाएं प्रदान की,वहीं धरातल पर कार्य करने वाले ऐसे इंसान सह झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन को इन पीड़ित एवं असहाय लोगों के बीच व्यतीत कर बनाया यादगार.सबसे पहले जन्मदिन के पावन शुभ अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा केक कटिंग करते हुए,वहां रह रहे सभी लोगों के लिए उत्तम नाश्ते के साथ फल आदि का वितरण कर इस दिन को समर्पित किया.इस पावन बेला पर उपस्थित रहे फार्मासिस्ट एसोसिएशन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा श्रीमान शशि प्रसाद,अनिल साहू,सुमित दास,.सहयोगी बना टीम संघर्ष परिवार के अरिजीत सरकार,कुमारेस हाजरा,वीजोन सरकार एवं किशोर साहु.
