
रांची।
झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए गुरुवार को हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में गुरुवार को दोपहर 12 बजे होगा।बता दें कि हेमंत सोरेन द्वारा 28 नवंबर को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लिये जाने के बाद उसने दिन जल्द ही अपने मंत्रीमंडल की टीम की जल्द घोषणा करने की बात कही थी।
राजभवन की ओर से जारी सूचना में बताया गया था कि 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।
विश्वस सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस की नेहा शिल्पी, राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी, झामुमो से चमरा लिंडा, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र महतो, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन और राजद से संजय यादव मंत्री पद की शपथ लेंगे।


