
जमशेदपुर।
झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के उपरांत चंपई सोरेन का बुधवार को सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गाँव जिलिंगगोड़ा में पहली बार आगमन हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिवादन और स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन जी एवं जागेश्वर टुडू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल- जाहेरस्थान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की । इस दौरान पत्रकारो से बातचीत मे मूख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार हेमंत सोरेन सरकार के समय शुरू की गई सारी विकास योजनाओ को बेहतरीन ढंग से करेगा। उन्होने बताया कि इसी उद्देश्य राज्य सरकार काम कर रही है।





