JHARKHAND NEWS :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आम लोगों ने की मुलाकात

0 13
AD POST

रांची।

AD POST

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से कांके रोड ,रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर ,अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों से रूबरू होकर ,उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को जाना तथा उनसे आवेदन प्राप्त किए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा लोगों को दिलाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान हेतु उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। मौके पर कई विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

22:49