Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JHARKHAND NEWS:राज्य में एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित होगी-हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
Breaking News

JHARKHAND NEWS:राज्य में एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित होगी-हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 3, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

देश की पहली ऐसी योजना, जिसमें राज्य के सम्मानित अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का दिया जा रहा है लाभ, लाभार्थी के अतिरिक्त उनके आश्रितों को भी इस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
=========================
★ राज्य सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी जनता के लिए समर्पित

★  समस्याओं का समाधान प्राथमिकता– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================

रांची।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। झारखंड के सम्मानित अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के लिए आज राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी सम्मानित अधिवक्ताओं की चिंताओं को कम करने का सरकार ने कार्य किया है, आपके ऊपर स्वास्थ्य से सम्बंधित जिम्मेवारियों का जो बोझ था उसे हमारी सरकार ने अपने कंधों पर लेने का प्रयास किया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम ,खेलगांव, रांची में आयोजित राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत “अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना” के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस राज्य में देश का एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित हो, इसके लिए राज्य सरकार कार्य योजना बना रही है। जल्द ही हमलोग इस दिशा में सकारात्मक कार्य करते हुए आपके बीच एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी खड़ा करने का काम करेंगे।

हर वर्ग-समुदाय, हर उम्र के लोगों का सर्वांगीण विकास लक्ष्य

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की चिंताएं राज्य के हर वर्ग, हर व्यक्ति के लिए है ,चाहे वह गांव में रहता हो, शहर में रहता हो, अमीर हो, गरीब हो व्यापारी हो, नौजवान हो, छात्र-छात्राएं हो, बच्चे हो, बूढ़े-बुजुर्ग हो, सभी के लिए है। राज्य सरकार इनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रयास किया है, कि राज्य के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक समाज, प्रत्येक तबके के लोगों तक सरकार की आवाज एवं भावी योजनाएं पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य का पिछड़ा होना हम सभी के लिए काफी तकलीफ पहुंचाने वाली बात है। राज्य सरकार का प्रयास है कि राज्य के पिछड़ेपन को दूर किया जाए। इसके लिए लगातार हमारी सरकार सकारात्मक पहल करते हुए राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का प्रयास कर रही है।

राज्य सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी जनता के लिए समर्पित

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आप लोगों के सहयोग एवं आशीर्वाद से इस राज्य को दिशा देने का अवसर हमें मिला है, इसके लिए मैं आप सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी इस राज्य की जनता के लिए समर्पित है। Dउन्होंने कहा कि अगर हम काम करेंगे तो स्वाभाविक रूप से लोग हमसे जुड़ेंगे। आज यही कारण है कि पूर्व की अपेक्षा वर्तमान राज्य सरकार को झारखंड की सम्मानित जनता ने और अधिक मजबूती के साथ अपना आशीर्वाद दिया है। हमारा प्रयास है कि हम राज्यवासियों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करें।

समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के जीवन में समस्याएं और परेशानियां आती रहती है। इन समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। आज उसी क्रम में हमारी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार ने यह स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू किया है। राज्य में आप लोगों के लिए भी वकालत के कार्य ज्यादा से ज्यादा बेहतर कैसे हो सके, इस दिशा में हमारी सरकार कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ रही है।

बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सके इस निमित्त उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू किया है। आप अपने बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिलाएं। अपने बच्चों को इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, पत्रकार किसी भी क्षेत्र में उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं तो उसे गुरुजी क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रुपए तक का ऋण आपके बच्चों को प्राप्त हो सकेगा और वह ऋण बिना किसी गारंटी प्राप्त होगा। आज के इस ऐतिहासिक दिन पर आप सभी अधिवक्ताओं को हमारी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाई एवं जोहार।

इस अवसर पर मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी, विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री अजय कुमार सिंह, महाधिवक्ता श्री राजीव रंजन, निदेशक एनएचएम श्री अबु इमरान सहित कई अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: डाक विभाग ने ‘दीन दयाल स्पर्श’ और ‘ढाई आखर’ के विजेताओं को किया सम्मानित, बांटी छात्रवृत्ति

April 20, 2026

Jamshedpur News : ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ का भव्य उद्घाटन, बच्चों के लिए बना रचनात्मकता का नया केंद्र

April 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सोशल मीडिया पर गरमाया टीएमएच बिल माफी का मुद्दा, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- यह कोई एहसान नहीं

April 20, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.