
RANCHI


झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा( IPS ) के आठ अधिकारियों का स्थातंरण एवं पदस्थापन किया हैं। इस सबंध में गृह, कारा एवं आपदा विभाग ने अधिसुचना जारी कर दी है। जानकारी अनुसार विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक मुरारी लाल मीणा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. अब तक यह पद इनके पास अतिरिक्त प्रभार में था।पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) प्रभात कुमार को विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत अश्वनी कुमार सिन्हा को झारखंड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो का समादेष्टा बनाया गया है।
झारखंड जगुआर, रांची में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को झारखंड सशस्त्र पुलिस -09, साहेबगंज का समादेष्टा बनाया गया है।
पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत मो अर्शी को झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, हजारीबाग का समादेष्टा बनाया गया है।
हटिया के सहायक पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार को संचार एवं तकनीकी सेवाएं का एसपी बनाया गया है।
चक्रधरपुर के एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा को जमशेदपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है।
सीसीआर रांची की सहायक पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन को धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया है।
चक्रधरपुर के एएसपी नाथू सिंह मीणा का जमशेदपुर हुआ तबादला, जमशेदपुर ग्रामीण एसपी बनाये गए
IPS नाथू सिंह मीणा ना सिर्फ एक अच्छे पुलिस अधिकारी हैं बल्कि एक अच्छे इन्सान भी हैं, उन्होंने लम्बे समय तक चक्रधरपुर में बेहतरीन सेवा दी है. उन्होंने अपने कार्यकाल में नक्सल विरोधी अभियान में बहुत कामयाबी हासिल की है. एक नये युवा IPS अधिकारी से इतनी बेहतरीन पुलिसिंग की उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी. IPS नाथू सिंह मीणा प्रोन्नति प्राप्त कर जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी की कमान संभालेंगे.

