Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jharkhand Election 2024: 43 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन 18 अक्टूबर से होगा शुरू,दिन के 11 बजे से तीन बजे तक कर सकेंगे नामांकन
Top Stories

Jharkhand Election 2024: 43 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन 18 अक्टूबर से होगा शुरू,दिन के 11 बजे से तीन बजे तक कर सकेंगे नामांकन

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  के रवि कुमार ने कहा है कि 18 अक्टूबर से प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन दिन के 11 बजे से तीन बजे तक होगा। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान नामांकन स्थल के 100 मीटर की परिधि के भीतर सिर्फ तीन गाड़ियों के प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग नामांकन कक्ष में जा सकेंगे। प्रत्याशी के नामांकन के लिए 10 लोगों का प्रपोजल अनिवार्य होगा। हर सामान्य प्रत्याशी को 10 हजार रुपये बतौर जमानत राशि जमा करानी होगी। वहीं अनुसूचित जाति /जनजाति के लिए यह राशि पांच हजार रुपये होगी। शपथपत्र के रूप में हर प्रत्याशी को फार्म 26 को स्पष्ट रूप से पूरा भरना होगा। प्रत्याशियों को अपने आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी कम से कम तीन समाचार पत्रों में विज्ञापित करानी होगी। उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी प्रदर्शित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी चुनाव खर्च के ब्योरा के लिए अलग से बैंक अकाउंट खुलवा लें। वह गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से जुड़ा दो दिवसीय कला महोत्सव शुक्रवार से जयपाल सिंह स्टेडियम में शुरू हो रहा है। उसका उद्घाटन शुक्रवार को दिन के 11 बजे होगा। महोत्सव में 81 नामचीन कलाकार झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी सांस्कृतिक सरोकार पर अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस अवसर पर सभी मतदाताओं को आमंत्रित करते हुए सपरिवार आने की अपील की। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 37 लाख रुपये के अवैध सामान और नकदी जब्त किये गये हैं। पत्रकार वार्ता में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार के साथ संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार और उप निदेशक, जनसंपर्क श्री आनन्द मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:05 जून 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 5, 2026

​JAMSHEDPUR NEWS: अलर्ट! अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी पशुओं की दवाएं, प्रशासन सख्त

June 4, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JNAC के उदासीन रवैये पर भड़के कार्यकर्ता, नागरिक सुविधाओं की बदहाली पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

June 4, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.