
रांची।
रांची मुख्यालय से 52 जवानों को देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी में जा रहे जवानो को लेकर जा रहे झारखंड सशस्त्र पुलिस की गाड़ी शनिवार को रजरप्पा थाना अंतर्गत सिकिदिरी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 15 जवानों को चोटें आई हैं जिनमें 5 जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।घायलों को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर सिकिदिरी थाना एवं रजरप्पा थाना की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।



