
पटना |

अपराधियो ने पटना के सुरझित माने जाने वाले मौर्या काम्प्लेक्स के गार्ड की हत्या कर एटीएम को लूट लिया | घटनास्थल पटना के कोतवाली थाना से चंद कदम की दुरी पर है ,लेकिन पुलिस को इसकी खबर तक नहीं मिली आज सुबह एटीएम से शव के मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है इसी बीच आक्रोशित लोगो ने घटनास्थल के सामने सड़क जाम कर दिया | घटना के बाद करवाई करते हुए एसएसपी मनु महाराज ने कोतवाली थाना प्रभारी अविनाश
कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया | जानकारी के अनुसार पटना के डाक बंगला चौराहा के निकट मोर्या काम्प्लेक्स में आज सुबह हथियारों से लैस अपराधियो ने सेंट्रल बैंक के एटीएम को लूट लिया | एटीएम के गार्ड दीपक ने जब इसका विरोध किया तो उसकी तलवार से काटकर हत्या कर दी गई वारदात के बाद अपराधी आराम से चलते बने | माना जाना रहा है की सर्दी की सुनसान रात में घटना हुई होगी | जिसका पता आज सुबह चला | अभी तक ये पता नहीं चल पाया है की अपराधियो ने एटीएम से कितने रूपए लुटे है पुलिस लूट की रकम बताने से इंकार कर रही है | लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के
अनुसार रकम बहुत ज्यादा है | अपराधियो को इस बात की जानकारी थी | मौर्या काम्प्लेक्स एक व्यवसायिक झेत्र है ,जहा सुरझा के पुख्ता प्रबंध रहते है | पुलिस
वहा 24 घंटे गश्ती का दावा करती है | ऐसे में इस घटना ने पुलिस सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए है | घटना के बाद एसएसपी मनु महाराज ने कोतवाली के थाना प्रभारी को लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया है | कोतवाली थाना की टीम घटनास्थल पर ही मौजूद है | सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे है | जिससे अपराधियो की पहचान हो सके | लेकिन घटनास्थल पर साक्ष्य इकट्ठा करने में लापरवाही का आलम यह है की पुलिस कर्मी वहा पसरे खून पर चल रहे है | ऐसे में महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट हो जाए तो आश्चर्य नहीं |

