जमशेदपुर।
भाजपा सरकार द्वारा झारखण्ड में लागू की गयी नयी स्थानीयता-नीति के विरोध हेतु झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राज्य व्यापी आंदोलन चला रहा है। इसी क्रम में झामुमो एवं झामुमो (अल्पसंख्यक-मोर्चा) के द्वारा जुगसलाई नगरपालिका में आज एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। इस धरना कार्यक्रम में झामुमो अल्पसंख्यक-मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता शकील आज़मी,वरिष्ठ झामुमो नेता श्री मुन्नवर हुसैन,झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मोहम्मद समद,झामुमो के ही श्री इज़हार अहमद,झामुमो के जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जमील एवं झामुमो के कर्मठ कार्यकर्त्ता श्री सपन चटर्जी उपस्थित थे। इन सभी नेताओं ने अपने ओजपूर्ण भाषण से भाजपा द्वारा लायी गयी नयी स्थानीयता-नीति की गंभीर खामियों से स्थानीय जनता को अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में अन्य कई झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन में शिरकत की। स्थानीयता-नीति के मुद्दे पर झामुमो का विरोध प्रदर्शन गाँव से ले कर शहरी क्षेत्रों सहित राज्य की राजधानी में भी जोरदार ढंग से जारी रहेगी।



