
आगामी 2 अक्टूबर को ’’नो पॉलीथीन डे’’ मनाने का लिया संकल्प


उक्त सामूहिक शपथ में जिले के सरकारी व निजी स्कूलों की रही स्वैच्छिक सहभागिता
जमशेदपुर। जिला जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा पॉलीथीन के विरूद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में आज जिले के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक शपथ लेते हुए अपने दिनचर्या में पॉलीथीन न उपयोग करने का संकल्प लिया। जिले भर के सरकारी तथा निजी विद्यालयों के 2 लाख से अधिक इन छात्र-छात्राओं ने आगामी 2 अक्टूबर को स्थानीय स्तर पर प्रस्तावित ’’नो पॉलीथीन डे’’ का समर्थन किया। विद्यालयों में मंगलवार सुबह प्रार्थना स्थल पर दैनिक प्रार्थना के बाद आयोजित इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पॉलीथीन को पर्यावरणीय स्वच्छता के प्र्रतिकूल बताते हुए तथा इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पॉलीथीन न उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरान्त विद्यालयों के सम्बंधित प्रधानाचार्यों या वरिष्ठतम शिक्षक ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवायी। उक्त शपथ कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर स्थित सभी महत्वपूर्ण निजी विद्यालयों ने भी बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई। इस शपथ कार्यक्रम में स्कूलों का सहयोग इसी बात से स्पष्ट हो जाता है कि सुबह 7ः30 बजे से ही विद्यालयों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की छायाचित्र व वीडिओ जन सम्पर्क कार्यालय के व्हाट्सएप नम्बर पर आने शुरू हो गए थे। 100 से अधिक विद्यालयों ने 2 घन्टे के अन्दर अपना प्रतिवेदन जिला कार्यालय को भेज दिया था। अच्छी बात यह रही कि इस कार्यक्रम में महानगरीय विद्यालयों के अलावा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों जैसे- चाकुलिया, धालभूगढ़, डुमरिया, बहरागोड़ा, घाटशिला, गालूडीह, मुसाबनी, पटमदा, पोटका आदि के सैकड़ों विद्यालयों से फोटो एवं वीडिओ सहित प्रतिवेदन प्राप्त हुए।
जिन 50 विद्यालयां ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का फोटो सहित प्रतिवेदन सबसे पहले भेजा उनमें शामिल हैं :-
- मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, साकची, जमशेदपुर।
- डॉ0 श्रीकृष्ण संस्थान पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर।
- जे0 एच0 तारापोर, जमशेदपुर।
- हिन्दी मध्य विद्यालय, गालूडीह।
- भारत सेवाश्रम संघ स्कूल, सोनारी।
- प्रा0वि0, बालीगुमा।
- उ0म0वि0, धातकीडीह, घाटशिला।
- राजेन्द्र विद्यालय, साकची।
- सी0पी0 समिति मिडिल स्कूल, केबल बस्ती, गोलमुरी।
- रामकृष्ण हाई स्कूल, बिष्टुपुर।
- सेंट मेरी, बिष्टुपुर।
- प्रगति सरस्वती शिशु मंदिर, बिरसानगर।
- जनता मध्य विद्यालय, छोटागोविन्दपुर।
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय, चाकुलिया।
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मुसाबनी।
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय, घाटशिला।
- प्राथमिक विद्यालय, तिरिंग, पोटका।
- राजकीय मध्य विद्यालय, हरहरगुटु।
- आर्यवैदिक स्कूल, काशिडीह।
- प्रा0वि0, बांधटोला, सरजामदा।
- तमाड़िया बस्ती मध्य विद्यालय, बिरसानगर जोन-6।
- मध्य विद्यालय, बनियाकूंदर, बहरागोड़ा।
- म0वि0 पीपला, जमशेदपुर।
- राजकीय प्रा0वि0, विद्यापति नगर।
- झंडा सिंह म0वि0, मानगो।
- म0वि0, महूलिया बंगला, घाटशिला।
- मारवाड़ी म0वि0, घाटशिला।
- प्रा0वि0, क्रिश्चियन टोला, जमशेदपुर।
- उ0म0वि0, खाखरीपाड़ा, जमशेदपुर।
- उ0म0वि0, सरजामदा।
- मध्य विद्यालय, बराज कॉलोनी, घाटशिला।
- मिडिल स्कूल, करनडीह।
- जनता मध्य विद्यालय, छोटागोविन्दपुर।
- मध्य विद्यालय, धानचटानी।
- बामनगोड़ा म0वि0, जमशेदपुर।
- आर0पी0 गांधी म0वि0, मानगो।
- एस0एस0एस0 म0वि0, बारीडीह, जमशेदपुर।
- प्रा0वि0, पूराना टोला, सरजामदा।
- प्रा0वि0, सोपोडेरा, जमशेदपुर।
- राजकीय मध्य विद्यालय, भालूबासा।
- प्रा0वि0, लुपुंगटोला।
- ए0आई0डब्लू0सी0 एकेडमी, ओल्ड बारीडीह, जमशेदपुर।
- प्रा0वि0, डोभापानी, जमशेदपुर।
- सरस्वती शिशु मंदिर, बागबेड़ा।
- आदिवासी प्लस टू विद्यालय, सीतारामडेरा।
- यूएचएस, खुकड़ाडीह।
- प्लस टू उ0वि0, बांगुड़दा।
- प्राईमरी स्कूल, बनामघुटु।
- प्रा0वि0, छोलागोड़ा।
- मुटुरखाम विद्यामंदिर, चाकुलिया।
विद्यालयी छात्र-छात्राओं के अलावा कई जगहों पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने भी नागरिकों को पॉलीथीन उपयोग के विरूद्ध शपथ दिलवायी। उदाहरणतः पर्यावरणविद व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रीमती जमुना टुडू ने गोहालडांगरा वन समिति के सदस्यों व स्थानीय नागरिकों को शपथ दिलवायी। आज का उक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम उपायुक्त श्री अमित कुमार व अनुमण्डल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार के मार्गदर्शन पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजकुमार प्रसाद सिंह, जिला उप शिक्षा अधीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह, सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि पर्यावरणीय स्वच्छता को लेकर जिला जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा पूरे सितम्बर माह जागरूकता कार्यक्रम चलाकर पॉलीथीन उपयोग के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत बीते 16 सितम्बर को मिनी मैराथन का आयोजन भी किया गया था। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों की मदद से हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को पॉलीथीन के विरूद्ध जागरूक किया जा रहा है। आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती को स्थानीय स्तर पर ’’नो पॉलीथीन डे’’ मनाए जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

