

सोंनम कुमारी
दुमका।


लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरिधारी झा पर चाकू से हमलाकर गंभीर रूप् से जख्मी कर दिया है। जिलाध्यक्ष पर मुखिया के दो समर्थकों ने सोमवार की शाम आश्रम स्कूल के समीप मारपीट करने के बाद चाकू मार दिया। हालांकि चाकू आंख के ऊपर लगा है। चाकू लगने के बाद अध्यक्ष ने
नगर थाना जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पहले जिलाध्यक्ष को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। हमले का कारण विकास योजना को लेकर विवाद बताया जा रहा है।जख्मी गिरिधारी ने बताया कि कुरुवा पंचायत में पीसीसी सड़क का निर्माण होना है। दो दिन पहले मुखिया समर्थक लाल झा को रात में फोन कर कहा कि पहले निर्माण मंदिर के पास करा दिया जाए। बात यहां पर खत्म हो गई। सोमवार की शाम वह बेटे के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। स्कूल के समीप स्कूटी सवार भोला सिंह व लाल झा ने रोका और कहा कि बहुत रंगदार बनता है। अपशब्द कहने का विरोध किया तो दोनो उलझ गए। आपस में मारपीट हुई। इसके बाद अचानक भोला ने माथे पर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागा। माथे से खून निकलने के बाद भी गिरिधारी नगर थाना गए और पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी विष्णु देव चैधरी का कहना है कि युवक को पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है। बयान के आधार पर मामला दर्ज करकार्रवाई की जाएगी।

